On the occasion of World Environment Day, a grand program was organized at Lekhak Gaon, Dehradun
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून के लेखक गांव में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण और जागरूकता को केंद्र में रखकर एक प्रेरणादायक पहल की गई।
इस कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षण संस्थानों, पर्यावरण वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों और प्रकृति प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ज्योतिस्वर्णिम वेलफेयर सोसाइटी को भी इस विशेष अवसर पर आमंत्रित किया गया, जिसमें संस्था की अध्यक्ष ज्योति जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रकृति संरक्षण को लेकर संस्था की प्रतिबद्धता और योगदान को साझा किया।
इस आयोजन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों, पर्यावरण पर आधारित चर्चाओं और विशेषज्ञों के विचारों ने सभी को प्रेरित किया।
पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी ने बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।




